भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने वर्चुअल रैली कर विधानसभा क्षेत्र 1 व 2 के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया

राजनीति Jun 08, 2020

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व के द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं से वर्चुअल रैली कर मार्गदर्शन एवं चर्चा करने का अनुरोध किया गया है। इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा ने विधानसभा क्षेत्र 1 एवं 2 के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। आपने वर्चुअल रैली के माध्यम से कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी विश्व स्तर पर सर्वमान्य नेता हो गये है। हम सभी को देशहित में उनके द्वारा लिये गये निर्णयों और कार्यो को करने में सहयोग प्रदान करना है। देशवासियों की आस्था और अखण्डता का केन्द्र भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण का रास्ता खोलकर सुप्रीम कोर्ट को केन्द्र सरकार के द्वारा उचित दस्तावेज देकर मंदिर निर्माण के हित में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा उचित निर्णय दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद भी देश में शांति व सदभावना को कायम रखते हुए नेतृत्व का परिचय दिया। इसी के साथ मोदीजी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष में देश व जनता के हित में सभी ऐसे निर्णय एवं कार्य हुए जिन्हें हम सब असंभव मानते थे। आपने पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटलबिहारीजी वाजपेयी को भी याद करते हुए उनके द्वारा राष्ट्रहित में किये गये कार्यो का भी जिक्र किया। आपने कोरोना महामारी के संकट के संदर्भ में कहा कि इस महामारी को ज्यादा फैलने से रोकने और हम इससे संक्रमित ना हो इसलिये सभी दो गज की दूरी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। सभी फेस कवर का उपयोग कर मुंह एवं नाक ढक कर रखें। बार-बार हाथों को साबून से धोते रहे, यह संदेश हमें सभी को देना है। हम सभी मिलकर इस महामारी से निजात अवश्य पायेंंगे। आपने कहा कि आना वाला समय स्वदेशी उत्पादन कर सभी को अपनाने का समय रहेगा। हम सभी को स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की आदत बनाना है। विगत दिनों हमारे देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रैली की थी जिसमें हमारे मतदान केन्द्रों तक के 7 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया था। यह हम सभी के लिये गौरवांवित करने वाली बात है। यह कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ने का एक नया प्रयास है, जिसे आज आप लोगों ने भी सफल बनाया है। हमारा कार्य पार्टी के लिये तन-मन के साथ पूर्ण सक्रिय होकर कार्य करना है। पार्टी आप हम सभी के लिये है यह विचारों पर आधारित पार्टी है और हमारे शीर्ष नेतृत्व व हम सभी के विचार हमेशा देशहित के लिये ही रहेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment