मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विमानतल पर भाजपा नेताओं ने आगवानी की

राजनीति Jun 08, 2020

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में चौथी बार शपथ लेने वाले श्री शिवराजसिंह चौहान के आज प्रथम नगर आगमन पर भाजपा नेताओं ने विमानतल पर आगवानी करते हुए नमस्कार कर स्वागत किया। श्री शिवराजसिंह चौहान चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद इंदौर में प्रथम बार आगमन हुआ। वे आज विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये इंदौर पहुंचे। इंदौर विमानतल पर आगमन होने पर श्री चौहान का भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयर्वीय, वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद श्री कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, विधायक रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़, उषा ठाकुर, आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, गोपीकृष्ण नेमा, मधु वर्मा, गोविन्द मालू सूरज कैरो, घनश्याम शेर, कमल वर्मा, चिन्टू वर्मा, गोलु शुक्ला आदि नेताओं ने नमस्कार कर, स्वागत कर आगवानी की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment