प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की मीडिया से चर्चा
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की:-
ऽ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है।
ऽ यह यात्रा भारत की ऐतिहासिक यात्रा साबित होगी।
ऽ यात्रा मार्ग में जहां कोई गांव या आबादी नहीं है वहां भी बड़ी संख्या में लोगों में यात्रा में शामिल होंगे।
ऽ मैंने कल स्वयं जाकर यात्रा मार्ग का अवलोकन किया है।
ऽ निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को इसलिए यात्रा का प्रभारी बनाया क्योंकि यात्रा उनकी विधानसभा से गुजर रही है।
ऽ शेरा और उनका परिवार पूरी तरह कांग्रेसी है, उनके भीतर कांग्रेस का डीएनए है।
ऽ भारतीय जनता पार्टी को देश का तिरंगा उठाने में पेट में दर्द क्यों होता है।
ऽ भाजपा वाले और बाकी लोग भी आकर यात्रा में जुड़ें।
ऽ हां मैंने पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है और उनसे कानून के मुताबिक कार्य करने के लिए कहा है। यह पत्र लिखने में क्या बुराई है भाजपा खुद भी ऐसा पत्र पुलिस अधीक्षको को क्यों नहीं लिखती।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999