राजधानी के भेल क्षेत्र महात्मा गांधी चौराहे पर कांग्रेस ने लगायी गांधी चौपाल
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र गोविंदपुरा विधानसभा में महात्मा गांधी चौराहे पर कांग्रेस की गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। गांधी चौपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन फरहाना खान उपाध्यक्ष भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी एवं रामबाबू शर्मा अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। गांधी चौपाल में गांधी जी के भजन गाये गये तथा कमलनाथ सरकार में किये गये जनहितेषी कार्यों को जनता के बीच में बताया गया वहीं भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया गया।
गांधी चौपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण जेपी धनोपिया, कैलाश मिश्रा, रामबाबू शर्मा, राकेश वर्मा, किशन भाटी, चंदन सिंह विश्वकर्मा, के.पी. सिंह, पवन मित्तल, नाथूराम हथेली, राकेश गोस्वामी, जेपी गौड़, लक्ष्मण सिंह, मदन मालवीय, जमीला आरिफ खान, सीता विश्वकर्मा, ललित सेन, बबलू भारतीय, पूनम मेहरा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999