सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर भाजपा द्वारा आयोजित किया गया विविधता में एकता उत्सव-गांधी हॉल में दिखी मिनी इंडिया की झलक

राजनीति Sep 25, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation  

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पार्टी सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है इस ही के अंतर्गत गांधी हॉल में शाम 5:30 बजे विविधता में एकता उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया  जिसमें नगर मैं रहने वाले विभिन्न समाज एवं प्रांतों जिसमें सिंधी समाज, नेपाली समाज ने नेपाली लोक नृत्य, बंगाली समाज ने बंगाली नृत्य, आदिवासी समाज ने आदिवासी लोक नृत्य ,राजस्थान से राजपूत समाज के सदस्यों ने युद्ध कौशल एवं तलवारबाजी, सिख समाज गुजराती एवं मराठी समाज के लोगों ने प्रतिनिधित्व किया, साथ ही अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होकर नृत्य के माध्यम से पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन कर विविधता में एकता का संदेश दीया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे बताया कि जिस तरह से हमारे देश का स्वरूप है विविधता में एकता और माननीय प्रधानमंत्री जी का संदेश एक भारत श्रेष्ठ भारत यह कार्यक्रम में वही झलक देखने को मिली है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, नगर महांमत्री श्रीमती सविता अखण्ड, नगर उपाध्यक्ष श्रीमती पदमा भोजे, एकलव्यसिंह गौड़, प्रकाश राठौर, प्रणव मंडल, श्रीमती गायत्री गोगडे, श्रीमती ज्योति पंडित, प्रदीप नायर, रघु यादव, पप्पू ठाकुर, राजा कोठारी, कंचन गिदवानी, मयुरेश पिंगले, दिलीप माटा, द्वारका चौरसिया, पं. महेश जोशी सहित कार्यकर्ता व सामाजिक लोग उपस्थित थे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment