पार्टी स्थापना दिवस और मजदूर पंजीयन के लिए सभी जिलों में अजा मोर्चा के जिला प्रभारी सक्रिय 

राजनीति Mar 30, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने पार्टी के 6 अप्रैल को स्थापना दिवस एवं 1 अप्रैल से प्रदेश में प्रदेश सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पंजीयन अभियान को सफल बनाने एवं 15 तथा 16 अप्रैल को मंडल स्तरीय हितग्राही सम्मेलनों के सफल आयोजन के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी हैं।

लक्ष्मीनारायण शिल्पी को भोपाल नगर, रामप्रकाश वंशकार भोपाल ग्रामीण, भगवान अहिरवार रायसेन, शिवलाल मकरोनिया विदिशा, भूपेन्द्र केसरी सीहोर, गंगाराम घोसरे राजगढ़, जगदीश रोकडे इंदौर नगर, जयप्रकाश जूनवाल इंदौर ग्रामीण, गोपाल सिंह चौहान खण्डवा, चन्द्रशेखर भालसे बुरहानपुर, भगवती शिन्दे खरगौन, प्रभुलाल जाटवा बडवानी, हंसराज नरवले अलीराजपुर, रजनीश मालवीय झाबुआ, बाबूलाल सिरसिया धार, डॉ. शिवलाल बौराना उज्जैन नगर, ओमप्रकाश माहेने उज्जैन ग्रामीण, विकम सिंह गोन्दिया शाजापुर, गोपाल वर्मा आगर, भगवान परमान देवास, प्रताप करोसिया रतलाम, रामसिंह सोलंकी मंदसौर, भगवतीलाल सुरावत नीमच, सुभाष जाटव श्योपुर, ओपी आर्य मुरैना, मुकेश जाटव भिण्ड, कमलेश सुमन ग्वालियर नगर, चेतराम कन्सोटिया ग्वालियर ग्रामीण, राजू पलैया दतिया, दिलीप वाल्मिकी शिवपुरी, मुकेश कलावत गुना, सुरेश राजे अशोक नगर, डॉ. राधेश्याम आनन्द सागर, वृन्दावन अहिरवार टीकमगढ़, वृन्दावन सुत्रकार छतरपुर, भगवती जाटव दमोह, सोनाबाई अहिरवार पन्ना, एसएल वर्मा रीवा, राजेश गोले सतना, कमला प्रजापति सीधी, रामस्वरूप शुक्रवारे सिंगरोली, कृष्णा चौधरी शहडोल, मोजीलाल चौधरी अनुपपुर, उमा महोबिया उमरिया, ताराचन्द्र बावरिया जबलपुर नगर, महेन्द्र पासी जबलपुर ग्रामीण, विष्णु भारती कटनी, जोगेश समुन्दरे डिण्डोरी, लवलीन नागवंशी मण्डला, राजेश डेहरिया बालाघाट, ज्योति डेहरया सिवनी, अरविन्द मेहरा नरसिंहपुर, अजय मेश्राम छिन्दवाड़ा और सर्वोदय अहिरवार को होशंगाबाद का जिला प्रभारी मनोनीत किया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment