दिग्विजय सिंह, 17 फरवरी से विधानसभा क्षेत्रों के शुरू करेंगे दौरे

राजनीति Feb 15, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश पर मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह, आगामी 17 फरवरी से विधानसभा क्षेत्रों के सघन दौरे शुरू करेंगे
भोपाल:
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देश पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह जी दिनांक 17 फरवरी 2023 से मध्यप्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सघन दौरे करेंगे। वे प्रथम चरण में दिनांक 17 फरवरी को भोपाल जिले के बैरसिया व गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रथम सत्र की बैठक में मंडलम व सेक्टर के कार्यकर्ताओं से वन टू वन बातचीत करेंगे। वे बैठक के द्वितीय सत्र में बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई एवं अन्य समस्त मोर्चा पदाधिकारी गणों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी अपराह्न 3:30 बजे गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक के प्रथम सत्र में मंडलम सेक्टर के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। वे शाम 5 बजे द्वितीय सत्र में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के समस्त मोर्चा संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे।
जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस द्वारा आयोजित इन बैठकों में प्रदेश कांग्रेस द्वारा बनाये गए भोपाल जिले के समस्त प्रभारी व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी आवश्यक रूप से हिस्सा लेंगे।


लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment