हुडदंग गैंग लेकर बेंगलुरू पहुंचे है दिग्विजय

राजनीति Mar 18, 2020

चौहान एवं शर्मा ने कहा अंतर्विरोधों से ही गिरेगी सरकार
 सीहोर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जिन्होंने मध्यप्रदेश का बंटाढार किया था आज अपनी हुडदंग गैंग लेकर बैंगलुरू पहुंच गए। भाजपा ने पहले ही कहा था कि इस सरकार को गिरायेंगे नहीं। भाजपा को 109 और कांग्रेस को 114 सीटें मिली। हम चाहते तो उसी दिन सरकार बनाने के प्रयास कर सकते थे। हमने तय कि वोट भले ही हमारे ज्यादा है, मगर सीटे जिसकी ज्यादा है वह सरकार बनाए। कांग्रेस अपने अंर्तविरोधों के कारण गिर जाए तो कुछ नहीं किया जा सकता है। दिग्विजय सिंह बैंगलुरू गए विधायकों से मिलना चाहते है। जबकि वही विधायक कह रहे है कि हम दिग्विजय सिंह से बात करना तो दूर देखना भी पंसद नहीं करते है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को सीहोर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
कांग्रेस सरकार ने 15 महीनों में प्रदेश में हाहाकार मचा दिया: चौहान
शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने अपने परिवार को मंत्रीमंडल में ले लिया। बेटा, भतीजा सब शामिल हो गए। वरिष्ठों की किसी ने नहीं सुनी और आज हम पर आरोप लगाते है कि माफियाओं के कारण भाजपा सरकार गिरा रही है। जनता की अदालत में दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री कमलनाथ को जवाब देना पडेगा। कांग्रेस सरकार ने मात्र 15 महीने में हाहाकार मचा दिया। शराब माफिया शराब की नीतियां बना रहे है, उपदुकाने खोलने के आदेश दिए है। सरकार चलाचली की बेला में है परंतु रेत माफिया, परिवहन माफिया और तबादला माफिया अभी तक चल रहा है। सिंह ने कहा कि वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया गया। माफियाराज कांग्रेस ने ही कायम किया है। कांग्रेस ने बहुमत खो दिया है, अल्पमत में आ गयी है। स्पष्ट रूप से जब कांग्रेस ने बहुमत खो दिया है तब भी कह रहे है हमारे पास बहुमत है। बहुमत नहीं है फिर भी जोड़ तोड़ करके, लालच, भय दिखाकर अधिकारियों को विधायकों के पीछे लगाया है। सिंह ने कहा कि बहुमत खो देने के बावजूद रोज नए फैसलें आ रहे है। इनको फैसले करने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने लोकतंत्र को पैरों तले कुचलने का काम किया है। बैंगलुरू से बागी विधायक अगर भोपाल आते तो उनको जान का खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर इस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। नैतिकता नहीं है तो फ्लोर टेस्ट तो कराया जाना चाहिए। पूरे प्रदेश में कांग्रेसी हुंडदंग और पुतला जलाने का काम कर रहे है। विधानसभा की फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही क्या सड़कों पर करना चाहती है ?
न्यायालय का जो आदेश होगा उसका परिपालन करेगी पाटीर् : शर्मा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की हुडदंग गैग ने प्रदेश सहित बेंगलुरू में भी जाकर विधायकों पर दवाव बनाने का प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बडा दल है और हमारे कार्यकर्ता अपनी शक्ति और क्षमता के आधार पर केवल लडाई लडना नही जानते इनको ठीक से जवाव देना भी जानते है। हम सर्वाच्च न्यायालय पर विश्वास रखते है। न्यायालय का जो आदेश होगा उसका परिपालन पार्टी करेंगी। उन्होने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि 50 लोगों की आंदोलन कर रहे है यह दुभार्ग्यजनक है। बेंगलुरू के विधायक प्रदेश में भय के कारण नही आना चाहते है। पीएससी सहित आयोगों में कांग्रेसियों का अवैधानिक नियुक्तियॉं हो रही है। कांग्रेस फ्लोर टेस्ट से भाग रही है।  

Share:


Related Articles


Leave a Comment