देवीसिंह तोमर बने मप्र कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री
खबर नेशन / Khabar Nation
राजीव शर्मा भिण्ड के कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोनीत
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया की सहमति पर मप्र कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने भिण्ड के देवीसिंह तोमर को प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री और राजीव शर्मा को भिण्ड का प्रकोष्ठ का कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
श्री भार्गव ने इनकी नियुक्ति कर इनसे अपेक्षा की है कि ये अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर पार्टी की मजबूती के लिए समाज कल्याण के कार्यों में संलग्न व्यक्तियों को एकजुट कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। साथ ही समय-समय पर पार्टी द्वारा होने वाले आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं अन्य कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999