सहकारिता मंत्री सारंग ने सिद्ध स्थल खेड़ापति हनुमान मंदिर में राष्ट्र और समाज रक्षार्थ गदा अर्पित की

भोपाल। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विश्वास सारंग आज हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बड़ी संध्या में श्रद्धालुओं के साथ खेड़ापति हुनुमान मंदिर में राष्ट्र और समाज की रक्षा व खुशहाली के लिए गदा भेंट की और क्षेत्र में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में सम्मलित हुए। 

सारंग नरेला के करोंद से निकाले गए चल समारोह में हजारों श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए। नरेला विधानसभा क्षेत्र और शहरी की अन्य बस्तीयों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के साथ सिद्ध स्थल खेड़ापति हनुमान मंदिर छोला पहुंचे। शोभा यात्रा के आगे मंत्री सारंग स्वयं हाथों में ध्वज थामे श्रद्धालुओं के साथ रहें। शोभा यात्रा में अनेक जनप्रतिनिधि और श्रृद्धालु भाई-बहनों ने जय हनुमान जी का उद्घोष और हनुमान जी के भजन भी गाये गए। छोला हनुमान मंदिर में मंत्री सारंग ने राष्ट्र और समाज की रक्षा, विकास और खुशहाली के लिए रामभक्त हनुमान जी के मंदिर में हनुमान जी को प्रिय गदा को अर्पित किया। 

मंत्री सारंग ने कहा कि प्रतिवर्ष की परम्परा अनुसार स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं का हनुमान जयंती पर आयोजित कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा। श्रृद्धालु भाई-बहन बच्चे बुजुर्ग सभी पूरे उत्साह और उल्लास के साथ शोभा यात्रा में अपने-अपने घरो से निकलकर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में हनुमान जन्मोत्सव पर प्रसादी वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया।

सहकारिता मंत्री सारंग कस्तूरबा नगर, गौतमनगर, सुभाष नगर, द्वारका नगर, एकतापुरी, अशोका गार्डन, ऐशबाग, करोंद और छोला क्षेत्र में आयोजित प्रसादी वितरण और भंडारा कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री सारंग ने प्रसादी वितरण भंडारा कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया भोजन कराया। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment