जनता से सतत् संपर्क ही जीत का मूलमंत्र : अजय जामवाल
खबर नेशन / Khabar Nation
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने दमोह में संगठनात्मक बैठक को किया संबोधित
दमोह: निष्ठावान कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक दल बनी है। देश भर में 18 करोड़ से अधिक पार्टी के सदस्य है। देश में सबसे ज्यादा सासंद, विधायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जैसे जनप्रतिनिधि हमारे पार्टी के है। आमजन से सतत संपर्क ही पार्टी के जीत का मूल मंत्र है। आप सभी ने प्राथमिक इकाई में बूथ में जाकर के कार्य किया है जिसके कारण हम लगातार सत्ता में बने हुए है। जो भी कार्य बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल के अधीन करणीय कार्य है उन्हें शीघ्रता से करते हुये निरंतर संगठन को सक्रिय बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने दमोह में संगठनात्मक जिला बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी उपस्थित थे।
कर्मठ कार्यकर्ताओं सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी
श्री जामवाल ने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे हमारा सतत संपर्क न हो। बूथ समिति संपूर्ण समाज के संपर्क से निर्मित होती है। यदि बूथ समिति सक्रिय होगी तो
पार्टी की जीत सुनश्चित है। हमें पार्टी की विचारधारा एवं केन्द्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं की जानकारी टोली के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनता से सम्पर्क और संवाद कर आगामी चुनाव में विजय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि हमारा दल विपरीत परिस्थितियों से होकर आज सर्वाच्च स्थान पर पंहुंचा है। इस गौरवशाली यात्रा में महती भूमिका निभाने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं सम्मान करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जिले की संगठन की गतिविधियां की जानकारी दी। जिला प्रभारी डॉ अभिलाष पांडे ने बीत माह के किये गये करणीय कार्यों की समीक्षा की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी एवं आभार सतीश तिवारी ने माना। इस दौरान बैठक में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडे, नरेंद्र व्यास, हेमंत छाबडा, विधायक पी.एल तंतुवाय, धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक राहुल सिंह, श्रीमती उमादेवी खटीक, श्रीमती सोना बाई, संजय राय, श्याम शिवहरे, शिशिर बडकुल, राम पटैल, सतीश तिवारी, गोपाल पटेल सहित जिले पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999