हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुभारंभ को लेकर कांग्रेसजनों ने बैठक कर बनायी रणनीति

राजनीति Jan 20, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

कमलनाथ 26 जनवरी को मप्र में करेंगे अभियान की शुरूआत
भोपाल:
अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आगामी 26 जनवरी से प्रारंभ होने वाला कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ राजधानी भोपाल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी की उपस्थिति में किया जायेगा।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के आव्हान पर मध्यप्रदेश में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने रणनीति पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में अभा कांग्रेस के मप्र के प्रभारी जे.पी. अग्रवाल की उपस्थिति में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर, पी.सी. शर्मा, मुकेश नायक, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह आदि भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा आगामी 26 जनवरी से शुरू होने वाला हाथ से हाथ जोड़ों अभियान पूरे देश में तीन स्तर पर और प्रदेश में दो स्तर पर करीब दो माह चलाया जायेगा, जिसमें जिला स्तर पर हर जिला मुख्यालय पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, वहीं गांव और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम होंगे, जिसमें हर गांव और पोलिंग बूथ को दायरे में लिया जायेगा, गांव-गांव में राष्ट्रध्वज और कांग्रेस का झंडा फहराकर यात्रा शुरू होगी, घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जायेगा, साथ ही अन्य कार्यक्रम होंगे। अभियान से संबंधित प्रपत्र सभी जिलों को समय-समय पर प्रेषित किये गये हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि अभियान कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु जिला, ब्लाक स्तर पर विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, स्थानीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।  
बैठक में मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा और अरूण श्रीवास्तव, कांग्रेस पदाधिकारी राजकुमार पटेल, जितेन्द्र सिंह बघेल, जितेन्द्र डागा, आसिफ जकी, विक्रम चौहान, राजकुमार सिंह, राहुल राठौर, जयश्री हरिकरण, मोहन मीना, हरि सैनी, मोनू सक्सेना, अशोक मारन, श्याम मीना, फरजाना खान, रघुराज सराठे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment