शिवराज सिंह चौहान बताएं सागर जिला अस्पताल में शव चूहों का निवाला कैसे बन रहे : विभा पटेल

राजनीति Jan 20, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

15 दिन में दूसरी घटना के बाद भी सरकार खामोश, दस हजार करोड़ से ज्यादा बजट लेकिन अस्पतालों में व्यवस्थाएं नहीं ? : विभा पटेल
भोपाल:
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर विभा पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाएं कितनी लचर है, इसका उदाहरण सागर जिला अस्पताल की मर्चुरी में देखने को मिला। यहां 15 दिन में दूसरी बार एक शव की आंखें चूहे ने कुतर ली, मामले में जांच कराने और फिर कार्रवाई करने की बात कहकर अस्पताल प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड रहा है। ऐसा भोपाल में शिवराज सिंह चौहान सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2015 एवं 2017 में भी हो चुका है। भोपाल में ये घटनाएं मध्य प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल का दर्जा रखने वाले हमीदिया अस्पताल में हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से साबित है कि शिवराज सिंह चौहान सिर्फ घोषणावीर मुख्यमंत्री है। वक्तव्य खूब देते हैं, लेकिन मानवीय सरोकारो से उनका नाता नहीं हैं। प्रशासन पर भी उनकी पकड़ नहीं हैं, विभागों की कार्यकुशलता और मैदानी अमले में भी सरकार का कोई खौफ नहीं है।
श्रीमती विभा पटेल ने शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि वे बताएं कि राज्य का स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा का कुल बजट 10 हजार 711 करोड़ रु. होने के बाद भी अस्पतालों में मर्चुरी के हाल-बेहाल क्यों हैं। वहां रेफ्रिजरेटर एवं अन्य जरुरी इंतजाम क्यों नहीं है? मर्चुरी में शवों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं? मर्चुरी में क्या संक्रमण रोकने वैज्ञानिक आधार पर रसायनिक रूप से सफाई नहीं कराई जाती है, अगर ऐसा होता तो मर्चुरी चूहों का रहवास स्थल नहीं बनते।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि सागर में 15 दिन में शव को कुतरने की दूसरी घटना सिस्टम पर सवाल खड़े करती है। इससे प्रतीत होता है कि जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्री की सक्रियता नहीं हैं। सिस्टम को बेहतर बनाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। न ही  संवेदनशीलता से उनका नाता हैं। सागर की दोनों घटनाएं माफी योग्य नहीं है। सरकार के लापरवाह चरित्र को प्रदर्शित करती है। वैसे भी शिवराज सिंह चौहान की सरकार का प्रदर्शन हर स्तर पर निराशाजनक रहा है। इसने अस्पतालों में संस्थागत स्थिति सुधारने कुछ नहीं किया। डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टॉफ समेत अन्य जरुरी भर्तियां नहीं की है। नतीजे में सभी दूर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है।
श्रीमती विभा पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये घटनाएं अस्पतालों की भीतर की स्थिति की पोल खोलती हैं। वैसे भी शिवराज सिंह चौहान की सरकार महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार, महंगाई सहित हरेक मोर्चे पर विफल रही हैं। श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि हमें राज्य सरकार से स्पष्ट जवाब चाहिए। अन्यथा महिला कांग्रेस नागरिकों की जीवन सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment