आज पीसीसी कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रेस को संबोधित किया

राजनीति Oct 10, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: मुलायम सिंह जी से मेरे बहुत पुराने संबंध रहे हैं, वे एक राजनीतिक व्यक्ति नहीं बल्कि सही मायने में एक समाजसेवी थे, मैंने उनसे काफी सीखा है, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

बाबा महाकाल पर किए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के लिए किया गया मेरा काम रिकॉर्ड पर है, हमने तो कर्ज माफी की भी की, हो सकता है कि जिस तरीके से कर्ज माफी की बात इन्होंने मानी है कल को बाबा महाकाल के लिए किए गए काम को भी मान लेंगे।

निजी टिप्पणियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में आज भाजपाई गिरावट ला रहे हैं मैंने हमेशा मर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है।

सरकार आने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निश्चित तौर पर आ रही है, हम कर्जमाफी की अगली किश्त जारी करेंगे,किसानों को उचित समय पर मुआवजा देंगे, आज किसान परेशान है,फसल का मुआवजा नहीं मिल रहा।

आज हर वर्ग परेशान है,युवाओं को लाठी मारी जा रही है,डाक्टर,बेरोजगार,गरीब, महिलाएं,नौजवान हर वर्ग आज सड़क पर है।

शराब बंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेता चुनाव के समय शराब बंदी की मांग करते हैं बल्कि ये खुद सत्ता के नशे में हैं।

समाज को बांटने के लिए आज भाजपा नेता प्रयासरत हैं ताकि चुनावों में उसका फायदा उठाया जा सके यह समाज के लिए ठीक नहीं।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर किए सवाल पर उन्होंने कहा कि अध्यक्ष चुनाव के लिए सब स्वतंत्र हैं वोट करने के लिए।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment