कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मलिकार्जुन खड़गे भोपाल प्रवास पर

राजनीति Oct 10, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा
भोपाल:
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार मलिकार्जुन खड़गे बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे विशेष विमान से सुबह 10.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि श्री खड़गे 12 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं एवं निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा चर्चा करेंगे, तत्पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। श्री खड़गे पत्रकार वार्ता के बाद दोपहर 3 बजे दिल्ली रवाना हो जायेंगे।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment