ब्राह्मण,बनिए जेब में, अब उन्हें लाठी-जूते मारने की भाजपा की तैयारी: के.के. मिश्रा

राजनीति Aug 18, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

भोपाल: कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने जारी बयान में कहा कि भाजपा नेता प्रीतम लोधी का ताजा बयान कि ब्राह्मण आपको पागल बनाते हैं, पैसा लेते हैं और महिलाओं पर गंदी नजर रखते हैं, यह भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव के उस बयान को पुष्ट करता है कि भाजपा की जेब में ब्राह्मण और बनिया समाज के लोग हैं। भाजपा उन्हें कितना भी अपमानित करे लेकिन वो भाजपा की जेब में रहेंगे। ब्राह्मण समाज का मान शिवराज चौहान जी भी माई का लाल वाला बयान देकर बढ़ा चुके हैं।
 

श्री मिश्रा ने कहा कि यह बात सच है कि भाजपा के लोग जनता को पागल बनाते हैं, पैसा लेते हैं और महिलाओं और पुरुषों सहित अन्य लिंग के लोगों पर भी गंदी नजर रखते हैं, परंतु इसे ब्राह्मण समाज से जोड़ना भाजपा के दिमागी दिवालियेपन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के धुरंधर जो ब्राह्मण होने के लाभ लेते रहे हैं वो प्रीतम लोधी से डरकर किस बिल में जा छुपे हैं यह भाजपा के सपेरों को बताना चाहिए।
श्री मिश्रा ने कहा कि प्रीतम लोधी को भी ये बताना चाहिए कि आरएसएस और भाजपा के कौन-कौन से ब्राह्मण नेता देश की बेटियों पर बुरी नज़र रखते हैं। भाजपा इस बयान के समर्थन में है या विरोध में ये स्पष्ट करे तथा पी मुरलीधर राव, शिवराज चौहान एवं प्रीतम लोधी पर कड़ी कार्यवाही करे नही तो भविष्य में भाजपा नेता ब्राह्मणों को लाठी और जूते भविष्य में मारेंगे।
 

उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा जी जो खुद भी ब्राह्मण कुल से हैं, से सवाल करते हुए उनसे पूछा है कि वे स्पष्ट करें कि क्या इस ब्राह्मण विरोधी भाजपा नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने का साहस जुटायेंगे?
वहीं प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता प्रीतम लोधी जी लगता है न तो आपने शास्त्र पढ़ा है, ना धर्म की कोई पुस्तक पढ़ी है और न ही आप अध्यात्म को समझते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू होते हुए भी यदि आपने श्रीमद् भगवत गीता और रामचरित मानस जैसे ग्रंथ नहीं पढ़े हैं, तभी आपकी बुद्धि का विकास नहीं हुआ है। यदि आपमें हिन्दू होने के किंचित मात्र भी लक्षण होते तो आप ब्राह्मण समुदाय पर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कतई नहीं करते। आपके द्वारा ब्राम्हणों के लिए कहे गये शब्द बहुत ही निंदनीय और आपत्तिजनक हैं।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment