ग्राहकों के हितों की सुरक्षा के लिये जागरूकता बढ़ाना जरूरी हैं : मंत्री धुर्वे

भोपाल। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि ग्राहकों के हितों की सुरक्षा के लिये उन्हें जागरूक करना और अधिकारों की जानकारी देना जरूरी हैं। मंत्री धुर्वे समन्वय भवन में आयोजित दो-दिवसीय ग्राहक पंचायत अधिवेशन का शुभारंभ कर रहे थे। धुर्वे ने कहा कि राज्य सरकार ग्राहकों, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिये लगातार प्रयास कर रही हैं। जिलों में उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग की स्थापना की गई हैं। इसके साथ ही, उपभोक्ताओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिये स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।
 

धुर्वे ने कहा कि नगरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने की ज्यादा आवश्यकता हैं। ग्राहकों को शोषण से बचाने के कार्य में स्वैच्छिक संस्थाओं को आगे आना चाहिये। उन्होंने ग्राहक पंचायत द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
 

अशोक अग्रवाल ने ग्राहक पंचायत के कार्यों और दो दिवसीय अधिवेशन के आयोजन पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर विश्वास चौहान ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-1986 के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। दिनकर सवनीस, घनश्याम चंद्रवंशी सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment