कृषि उत्पादन और उत्पादकता की मिसाल कायम कर अन्नदाता बंधुओं ने देश की खाद्य सुरक्षा को सशक्त किया

राजनीति Apr 10, 2018

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2003 के बाद हर खेत को पानी, हर हाथ को काम और कृषि उत्पाद को उचित मूल्य के लिए भावांतर भुगतान योजना लाकर राज्य सरकार ने किसानों को प्रोत्साहित किया। फलस्वरूप मध्यप्रदेश ने कृषि के उत्पादन और उत्पादकता के नए कीर्तिमान गढ़े है।

उन्होंने शिवपुरी जिले के पिछोर चंदरी (अशोकनगर) के ढाकोनी में किसान सम्मेलन के मौके पर किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि किसानों को सम्मानित करते हुए समाज गौरवान्वित हुआ है। अन्नदाता किसान के अहसान से उऋण नहीं हो सकते है। आवश्यकता है कि किसान परिवार किसान उद्यमी युवक योजना का लाभ उठाकर ग्रामीण औद्योगीकरण के जरिए गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाकर खुशहाली का मार्ग उन्मुक्त करें। राज्य सरकार ने किसान उद्यमी योजना को प्रोत्साहन दिया है।

ग्वालियर अंचल के कोलारस विधानसभा क्षेत्र में जब रणवीर सिंह रावत के नेतृत्व में किसान सम्मान यात्रा पहुंची आंचलिक जनता ने किसान यात्रा का परंपरागत ढंग से स्वागत किया। ढोल ढमाकों के साथ आतिशबाजी की गयी। किसान रथ पर भगवान बलराम की प्रतिमा का विधि विधान से किसानों ने पूजन किया और हल का अक्षत चंदन लगाकर सांस्कृतिक अनुष्ठान की सफलता की कामना की। इस अवसर पर रावत ने अंचल के वरिष्ठ किसानों, परंपरागत शिल्पियों, पशुपालकों का शाल, श्रीफल से अभिनंदन किया।
रावत 11 अप्रैल को राजगढ़ के सारंगपुर, शाजापुर के विधानसभा क्षेत्रों में पहुचेंगें और किसान सम्मान यात्रा में भाग लेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment