कस्तूरबा गांधी और मो. अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी स्वर्गीय कस्तूरबा गांधी और मो. अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया और उनके जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मप्र कांग्रेस के पदाधिकारीगण राजीव सिंह, जे.पी. धनोपिया, कैलाश मिश्रा, भूपेन्द्र गुप्ता, सुश्री संगीता शर्मा, अजयसिंह यादव, राजकुमार सिंह, हृदेश किरार, शहरयार खान, अनीस खान गुड्डू, सै. मुजफ्फर अली, महेश नंद मेहर, वकील खान, गरीबदास मालवीय सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेसजनों से इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999