वरिष्ठ प्रचारक श्री मदनदास देवी जी के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक

शख्सियत Jul 24, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मदनदास देवी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय मदनदास देवी जी से मैंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने लाखों कार्यकर्ताओं को संगठन शास्त्र में गढ़ने का कार्य किया। वो कार्यकर्ताओं की एक ऐसी विरासत छोड़ कर गये हैं, जो राजनीति से लेकर समाज के हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री मदनदास देवी जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं। श्रद्धेय मदनदास जी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं संघ के सह सरकार्यवाह जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया, उनका सम्पूर्ण जीवन समाज व राष्ट्र को समर्पित रहा। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment