मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीमती मांडवी चौहान की दूसरी पुण्यतिथि

शख्सियत Apr 29, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  



,   प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। कांग्रेसजनों ने दो मिनिट का मौन रखकर उन्हंे श्रद्धांजलि दी।
मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने स्वर्गीय मांडवी चौहान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर महिलाओं को शक्ति दी थी, कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री श्रीमती प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे को एक अभियान की तरह चलाकर महिलाओं, युवतियों में जागृति पैदा करने का काम किया साथ ही कांग्रेस पार्टी मंे महिलाओं का सशक्त और मजबूत संगठन बनाकर प्रदेश भर में नारी शक्ति को मजबूत किया। कई आंदोलनों में दृढ़ता से सबसे आगे खड़े होकर महिलाओं के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी। जिस तरह एक यौद्धा युद्व में वीरगति प्राप्त कर शहीद हो जाता है, उसी तरह हमारी बहन मांडवी जी भी चुनावी समर में अपने कर्तव्यों का पालन करते-करते शहीद हो गईं। कोराना कॉल में उनकी इस असामायिक मृत्यु से सभी स्तब्ध हैं। उनकी कमी आज भी हम सभी को हमेशा महसूस होती है। उनकी शहादत को कांग्रेस पार्टी नमन करती है।  
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी सर्वश्री राजीव सिंह, चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, के.के. मिश्रा, जे.पी. धनोपिया, गुरमीत सिंह मंगू, कैलाश मिश्रा, राजकुमार सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र सिंह बघेल, अवनीश बुंदेला, अभिनव बरोलिया, आनंद जाट, शहरयार खान, रवि वर्मा, अपराजिता पाण्डेय, मिथुन सिंह अहिरवार, शिवम शुक्ला, उदयप्रताप सिंह, ललित कर्नानी, चंद्रा सवर्टे, महक राणा, कुसुम पाल, शीतल मालवीय, आशा धुर्वे, सै. मुजफ्फर अली, सीताराम यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।  
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने संचालन किया।

 

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment