महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर किए श्रद्वासुमन अर्पित

शख्सियत Apr 11, 2023

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भोपाल, मोर्चा प्रभारी शिवपुरी और मोर्चा अध्यक्ष ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

खबर नेशन / Khabar Nation  

 

भोपाल। सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मंडल स्तर पर शिक्षा के माध्मय से क्रांति लाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जंयती मनायी। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं समाज प्रमुखों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी ने भोपाल के सात नंबर चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद मती सुमित्रा वाल्मिक, प्रदेश महामंत्री  भगवानदास सबनानी, अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव, नगर निगम अध्यक्ष  किशन सूर्यवंशी एवं  अरविंद वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शिवपुरी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी व पार्टी के प्रदेश महामंत्री  रणवीर सिंह रावत ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में शामिल हुए। संगोष्ठी के पश्चात  रावत ने पिछडा वर्ग समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान कर सामाजिक बैठक में भाग लिया। शिवपुरी के पोहरी में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत पोहरी विधानसभा ग्राम तिमानी, सालोदा, बेधारी, बमरा में लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मोर्चा महामंत्री  सोनू बिरथरे,  पृथ्वीराज जादौन,  शैलेंद्र शर्मा एवं  अशोक गुर्जर सहित मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ग्वालियर में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  नारायण सिंह कुशवाह ने महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया और चल समारोह में शामिल हुए। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने ग्वालियर में पिछडा वर्ग के विभिन्न समाजों के 185 प्रबुद्धजनों का सम्मान किया।

भोपाल प्रदेश कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  संतोष राठौर,  संजय राय, प्रदेश कार्यालय मंत्री  अमित चौधरी,  दीपक नरवरिया, मती मंजू, मती आशा शाह,  जितेन्द्र चन्द्रवंशी एवं  स्वनिल राय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री  राठौर ने ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला।

खरगौन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिला कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई। गई। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व इंदौर संभाग प्रभारी  पूनमचंद पटवारे,  परसराम चौहान, मोर्चा के जिला प्रभारी  राजेंद्र भावसार, जिलाध्यक्ष  दिलीप पटेल,  बापूसिंह परिहार,  मोहन राठौड़,  प्रकाश भावसार,  रणजीतसिंह रघुवंशी उपस्थित थे।

सिंगरौली के कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति भवन बैढ़न में पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक  रामलल्लू बैस तथा  रमापति जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष  सुंदरलाल शाह, वरिष्ठ नेता  लालजी शाह, मती विजया सिंह उपस्थित थी।

इसी प्रकार मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी ज्योतिबा फुले की जयंती पर अलग अलग जिला केन्द्रों पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

लिखें और कमाएं

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment