राज्यपाल श्री पटेल ने स्वतंत्रता दिवस पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी

शख्सियत Aug 14, 2022

 

खबर नेशन / Khabar Nation

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश, प्रदेश की प्रगति, नागरिकों की खुशहाली और उन्नति की मंगल कामनाएँ की हैं। देश की आजादी के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाले और प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया है। 

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस को, पर्व के उत्साह और उमंग के साथ मनाएं। स्वाधीनता के गौरव और आनंद का अनुभव करें। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों की नींव पर आधुनिक भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति भक्ति और सेवा भावना के साथ किया गया छोटा बड़ा योगदान राष्ट्र निर्माण का आधार है। अपने कार्यों और जिम्मेदारियों का समर्पण, प्रखरता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ पालन, समृद्ध, समर्थ और सशक्त राष्ट्र के लिए बड़े बदलाव कर सकता हैं। श्री पटेल ने आशा व्यक्त की है कि आज़ादी के अमृत महोत्सव का यह दिवस नागरिकों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करेगा।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment