भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया

शख्सियत Aug 09, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में आज कांग्रेसजनों ने देश को आजादी दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अनेकों वीर सपूतों, जिन्होंने महात्मा गांधी के द्वारा चलाये गये भारत छोड़ो आंदोलन में अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए विवश कर दिया और आज हम स्वतंत्र भारत में चैन की सांस ले रहे हैं, ऐसे महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि हमें गर्व हैं कि हम इस देश के नागरिक है, जिस देश की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे विश्व में विख्यात है।
 

वहीं कांग्रेसजनों ने विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा और ट्ंटया मामा का पुण्य स्मरण करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर देश की आजादी में उनके कृतित्व और योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, महामंत्री राजीव सिंह, जे.पी. धनोपिया, दीपचंद यादव, आभासिंह, भूपेन्द्र गुप्ता, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, रवि सक्सेना, संजय मसानी, जितेन्द्र मिश्रा, संतोष सिंह परिहार, रवि वर्मा, निहाल अहमद, मुईनउद्दीन सिद्धीकी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment