भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया गया पुष्पांजलि कार्यक्रम

शख्सियत Aug 17, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयीजी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था सर्वप्रथम उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों द्वारा श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया और उसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से श्रद्धेय वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यकर्ताओं के समक्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि अटलजी का व्यक्तित्व बहुआयामी था वे संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो इस धेय वाक्य को आत्मसात करके कार्य करते थे और कार्यकर्ताओं से जुड़ी हुई छोटी-छोटी बातों पर उनका ध्यान रहता था हर कार्यकर्ता को लगता था कि अटल जी हमारे हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक मालिनी गौड, रमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, इ.वि.प्रा अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, बाबूसिंह रघुवंशी, सभापति मुन्नालाल यादव, प्रमोद टण्डन, अंजू माखीजा, पार्षद कमल बाघेला, नगर महामंत्री संदीप दुबे, उपाध्यक्ष मुकेश मंगल, पवन जायसवाल, योगेश गेंदर, प्रणव मंडल, नगर मंत्री अतुल बनवड़ीकर, अनिता व्यास, राजू चौहान, कार्यालय मंत्री ऋषिसिंह खनूज, नितीन पाण्डे, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी, नितीन द्विवेदी, रघु यादव, दिनेश वर्मा, असलम शेख, युवराज दुबे, सचिन जेसवानी, संदीप दुबे, रामदास गर्ग, कमल लडडा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन

9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment