मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने स्वर्गीय रामदयाल अहिरवार के पार्थिव देह के दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

शख्सियत Aug 14, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को छतरपुर जिले के महाराजपुर पहुँचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री रामदयाल अहिरवार के निधन पर उनकी पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।

स्वर्गीय अहिरवार लोकप्रिय और समर्पित जनसेवक थे : शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री रामदयाल अहिरवार जी लोकप्रिय नेता थे, समर्पित जनसेवी थे और भारतीय जनता पार्टी के ऐसे कार्यकर्ता जिन्होंने बचपन से पार्टी के काम को विस्तार देने के लिए स्वयं को समर्पित किया था। वह संघ के स्वयंसेवक व समाजसेवी भी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनेकों उल्लेखनीय कार्य थे। वह 6 बार विधायक रहे, उनके बारे में कहा जाता था कि वह परमानेंट विधायक थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा को शांति देने और उनके परिवारजनों व कार्यकर्ताओं को गहन दुख सहन करने की क्षमता देने की प्रार्थना की।

स्वर्गीय अहिरवार ने संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया : विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय श्री रामदयाल अहिरवार जी ने क्षेत्र में पार्टी को बढाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी शोकाकुल है। उनका जाना केवल क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने जो कार्य किए हैं, उन्हें क्षेत्र की जनता एवं प्रदेश में भाजपा याद रखेगी। श्री शर्मा ने कहा कि महाराजपुर में उनकी स्मृति में उल्लेखनीय कार्य किया जायेगा। श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों व पार्टी कार्यकर्ताओं को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment