मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय योद्धा श्रद्धेय भीमा नायक का स्मरण किया

शख्सियत Dec 28, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान जनजातीय योद्धा श्रद्धेय भीमा नायक के बलिदान दिवस पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देश की स्वतंत्रता और संस्कृति की रक्षा के लिए भीमा नायक के योगदान को याद करते हुए ट्वीट किया है कि “मातृभूमि की स्वतंत्रता, परंपराओं और संस्कृति की रक्षा के लिए जीवन की अंतिम साँस तक लड़ने वाले नायक पर जन-जन को सदैव गर्व रहेगा। अपने तीर-कमान से अंग्रेजों पर काल बन कर टूट पड़ने वाले भीमा नायक के बलिदान दिवस पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूँ।

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment