मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पं.उद्धव दास मेहता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रख्यात वैद्य स्वर्गीय पंडित उद्धव दास मेहता की 37 वीं पुण्य-तिथि पर आईटीसी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके योगदान का स्मरण भी किया। स्व. श्री मेहता के पुत्र ओम मेहता तथा जन-प्रतिनिधि उपिस्थत थे। पं. उद्धव दास मेहता भोपाल के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सेवी रहे, उनका विलिनीकरण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999