श्री ऊंटवाल जनहित को सर्वोपरि मानकर सक्रियता से काम करने वाले जनसेवक थे :- गोपाल भार्गव

शख्सियत Jan 30, 2020


नेता प्रतिपक्ष ने विधायक श्री ऊंटवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।
भोपाल।
नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने आगर से भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री मनोहर ऊंटवाल के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री ऊंटवाल जी एक ऊर्जावान कार्यकर्ता और भाजपा विधायक परिवार के वरिष्ठ सदस्य थे। उनके निधन से मन व्यथित है, और दुखी है। उनका असामयिक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्री भार्गव ने कहा कि श्री ऊंटवाल जी 1980 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर राष्ट्रसेवा में निशियाम लगे रहे।    मालवा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं कद्दावर नेता होने के साथ-साथ जनहित को सर्वोपरि मानकर पूर्ण सक्रियता से काम करने वाले जनसेवक थे। पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी उसे उन्होंने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया। ऊंटवाल जी 2 बार आलोट और 2 बार आगर विधानसभा से विधायक रहे और देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र से जनता का प्रतिनिधित्व किया। उनकी ईमानदारी, समर्पण एवं सेवाभाव हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि समस्त भाजपा परिवार इस कठिन घड़ी में उनके साथ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान दें। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री, आगर विधायक, पूर्व सांसद श्री मनोहर ऊंटवाल की पार्थिव देह दिल्ली से इंदौर पहुंची
विमानतल पर भाजपा नेताओं ने भावुक होकर श्रद्धासुमन अर्पितकर पार्थिव देह को आगर रवाना किया

भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि राजनीति में सुचिता के प्रतीक, जन-जन के लाड़ले, सरल स्वभाव के धनी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, आगर विधायक, पूर्व सांसद श्री मनोहरजी ऊंटवाल का अल्पबिमारी के बाद आज दिल्ली के मेंदांता हॉस्पिटल में आकस्मिक निधन हो गया। भाजपा के लिये यह अपूर्णीय क्षति है। श्री ऊंटवाल की पार्थिव देह जब दिल्ली से इंदौर विमानतल पर पहुंची, तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। उपस्थित भाजपा नेताओं ने भावुक होकर पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किये और देह को उनके परिवारजनों के साथ गृह नगर आगर रवाना किया। कल प्रातः श्री ऊंटवाल का आगर में अंतिम संस्कार किया जायेगा।
विमानतल पर संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, सांसद शंकर लालवानी, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, देवास सांसद महेन्द्र सोलंकी, विधायक महेन्द्र हार्डिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, नगर महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, घनश्याम शेर, वीणा शर्मा, मुकेश मंगल, जवाहर मंगवानी, मनोज मिश्रा, अतुल बघेरवाल, राजेश शिरोडकर, संध्या यादव, श्रद्धा दुबे, नीता शर्मा, सुधा चौहान, इन्दू श्रीवास्तव, अमर पैढारकर, नारायण पटेल, कपिल शर्मा, महेश बसवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री ऊंटवाल की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र के साथ श्रद्धासुमन अर्पित किए।

भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मागांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई.....
इंदौर, 30 जनवरी 2020/भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने आज राष्ट्रपिता महात्मागांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रीगल चौराहा स्थित प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर गांधीजी की पुण्यतिथि मनाकर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष कमल बाघेला, प्रकाश राठोर, अजयसिंह नरुका, टीनू जैन, मनोज मिश्रा, रत्नेश बागड़ी सहित अन्य नेताओं ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment