रजक मालवीय समाज के धर्मगुरू संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर कांग्रेसजनों ने पीसीसी में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: कीर्तनकार एवं समाजसुधारक रजक मालवीय समाज के धर्मगुरू संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने आज उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह, समस्त प्रकोष्ठ के प्रभारी जेपी धनोपिया, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, प्रवक्ता अवनीश भार्गव, शहरयार खान,सैयद मुजफ्फर अली, अनीश खान गुड्डू, मनोज विश्वकर्मा, महेश नंद मेहर, मनोज वर्मा, अशोक चिंतामणि, रामविलास तिवारी, विजय अहिरवार, दशरथ अहिरवार, अशोक अहिरवार सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा संत गाडगे जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999