कार्यकर्ता महाकुंभ से होगा चुनाव का शंखनाद, सफलता में जुटे कार्यकर्ता – शिवप्रकाश

भोपाल में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय सह संगठन
महामंत्री ने पांच विधानसभाओं की संचालन समिति की बैठक ली
खबर नेशन/ Khabar Nation
राजगढ़। सभी कार्यकर्ता मिशन 2023 और 2024 के महासमर के लिए अपनी कमर कसकर तैयार रहे। प्रत्येक बूथ पर कमल का फूल खिले, इसी मनोभाव को ध्यान में रखकर हमें कार्य करना है। यह चुनाव देश की दिशा और दशा को आगे बढाने के लिए है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ से चुनाव का शंखनाद करेंगे। इसलिए प्रत्येक विधानसभा से अपेक्षित कार्यकर्ता इस महाकुंभ में शामिल हो इसकी चिंता करनी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने राजगढ जिले के ब्यावरा में आयोजित पांच विधानसभाओं नरसिंहगढ, राजगढ, ब्यावरा, खिलचीपुर और सारंगपुर की संचालन समिति की बैठक में कही।
महाकुंभ में हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने 25 सितंबर को भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए विधानसभा स्तर पर की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में देश के यशस्वी और विश्व में भारत का मान सम्मान बढाने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मार्गदर्शन हम सभी को मिलेगा। हाल ही में संपन्न हुए जी-20 सम्मेलन की सफलता और नवीन संसद में महिला आरक्षण बिल लाए जाने पर उनका नागरिक अभिनंदन और सम्मान होगा। इस हेतु पूरे प्रदेश के साथ ही राजगढ जिले के प्रत्येक बूथ, केन्द्र से बूथ समितियां भी इस महाकुंभ में अपनी सहभागिता दर्ज कराने पहुंचे, ऐसी व्यवस्था हो। बूथ समिति में शामिल हर कार्यकर्ता की भागीदारी भी हो, ऐसे प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का महाकुंभ होगा इसलिए कार्यकर्ताओं के पंजीयन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। प्रत्येक बूथ तक पूर्व तैयारियां हो इसके लिए सभी मंडलों एवं शक्ति केन्द्रों पर बैठकें आयोजित करें।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री श्री अरविन्द भदौरिया, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री विजय दुबे, जिलाध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता विधानसभावार बैठकों में उपस्थित थे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999