प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया- सुमित पचौरी

17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा
खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया। यह पखवाड़ा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन आज से शुरू होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर तक चलेगा। रविवार को भोपाल की सात विधानसभाओं के प्रत्येक मंडल में प्रधानमंत्री जी का जन्मदिवस मनाया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री जेपीएस राठौर ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोजी के जन्मदिवस पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
श्री पचौरी ने कहा कि भारत देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर अपनी अलग छाप छोड़ रहा है। दुनिया के संपूर्ण देश भारत के साथ चल रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत का दुनिया में मान बढ़ रहा है और भारत पुनः विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे विराट व्यक्तित्व एवं विश्व के प्रसिद्व लोकप्रिय नेता श्री मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा मध्यप्रदेश की ओर से उनके यशस्वी जीवन की शुभकामना देते हैं और परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि वे आगामी समय में भी इसी प्रकार देश का नेतृत्व करते रहें।
श्री सुमित पचौरी ने बताया कि भाजपा के युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला मोर्चा, पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर बस्तियों में पहुंचकर फल वितरण किया। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन से 24 सितंबर के बीच आयुष्मान भव सप्ताह आयोजित जायेगा, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के हितग्राही प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु की मंगल कामना की।
महिला मोर्चा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर महिला लाभार्थियों के साथ भजन कीर्तन करेंगे एवं प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। सुल्तानिया रोड लेडी अस्पताल के सामने पं. दीनदयाल रसोई में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी गरीबों को भोजन वितरण किया। साथ ही सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा हनुमान मंदिर 1100 क्वार्टर में सुंदरकांड व प्रसाद वितरण किया गया।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा हनुमान मंदिर 1100 क्वार्टर में सुंदरकांड व प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला भोपाल के संयोजक श्री शैलेंद्र निगम, जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री दिनेश कुशवाहा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री अखिलेश खंडेलवाल जिला संयोजक निखिलेश मिश्रा इंद्रपुरी में अनाथालय "अपना घर" पर जाकर वृद्धि जनों की बीच में मोदी जी का जन्मदिन मनाया सभी वृद्धजनो को फल बिस्किट वितरित किए। इस अवसर पर उपस्थित थे जिला प्रभारी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ श्री राजेंद्र गुप्ता, जिला संयोजक श्री निखिलेश मिश्रा, कार्यालय मंत्री श्री राजकुमार मालवीय जिले के सहसंयोजक दक्षिण पश्चिम विधानसभा प्रभारी श्री महेंद्र दवे, नवीन रजक सहित प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है । दी गई लिंक पर अपना मत देकर सर्वे प्रक्रिया में भाग ले । आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999