केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी ने मध्यप्रदेश में भाजपा को दिया समर्थन

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए किए गए कार्यों से प्रभावित होकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने भाजपा प्रत्याशियों को दिया समर्थन
Khabar Nation
भोपाल

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की घोषणा की है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की मध्यप्रदेश इकाई ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देते हुए प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले के निर्देश पर पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा को पत्र भेजकर समर्थन देने की घोषणा की है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment