मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर नमन किया

भोपाल : मंगलवार, सितम्बर 5, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, प्रख्यात शिक्षाविद, दार्शनिक, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास के सभागार में डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ. राधाकृष्णन का जन्म-दिन भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अपने गुरु का स्मरण करते हुए, शिक्षकों को दी शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए ट्वीट किया कि अपने ज्ञान के प्रकाश से शिष्य की अज्ञानता के तिमिर को हर कर सार्थक उद्देश्य प्रदान करने वाले सभी गुरुजन के चरणों में "शिक्षक दिवस" के पुनीत अवसर पर नमन करता हूँ। गुरु से बड़ा दूसरा कोई भगवान नहीं होता है। यह सत्य है कि ईश्वर की भाँति कच्ची माटी को गढ़ कर गुरु उसमें प्राण फूँक देते हैं। मुझे भी मेरे गुरु आदरणीय श्री रतन चंद्र जैन जी ने गढ़ा और जीवन को सार्थक दिशा दी। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उनके आशीर्वाद से हूँ। हम सभी पर अपने गुरुजन का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही शुभेच्छा है।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999