कोटा में बारात की कार चंबल नदी में गिरी, 9 की मौत

खबरनेशन।
राजस्थान के कोटा में आज बहुत बड़ा दर्दनाक हादसा हो गय। यहां बारातियों से भरी एक कार चंबल नदी में गिर गई। हादसे में कार में सवार दूल्हे समेत सभी 9 लोगों की मौत (Death) हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह हादसा अलसुबह हुआ है, लेकिन इसकी जानकारी करीब 2-3 घंटे बाद पुलिस प्रशासन को मिली। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन  शुरू किया।

सभी शवों को एमबीएस अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है।बारात की यह कार मध्य प्रदेश के उज्जैन जा रही बताई जा रही है।

हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बारात सवाई माधोपुर के चौथ के बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी। शादी आज दोपहर तीन बजे होनी थी, लेकिन बारात रवाना होने के बाद कोटा में नयापुरा पुलिया पर यह कार बेकाबू होकर चंबल नदी में गिर गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे नदी में कार गिरे होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन तब तक कार में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।

कार में दूल्हे अविनाश वाल्मिकी समेत नौ लोग सवार थे। इनमें चार लोग जयपुर के बताये जा रहे हैं। वहीं कार चालक को छोड़कर शेष आठ लोग नाते रिश्तेदार ही थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जैसे तैसे पता करके उनके परिजनों को सूचित किया। इसकी सूचना पर वहां कोहराम मच गया और परिजन कोटा दौड़े।

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment