भाजपा 51 प्रतिशत वोटशेयर हासिल करने के साथ प्रचण्ड विजय हासिल करेगी - विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने जोबट, झाबुआ, सरदारपुर, धार और इंदौर-3 में कार्यकर्ता सम्मलेन में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
हमारे बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत
प्रियंका वाड्रा प्रदेश की जनता से झूठे वादे करने मध्य प्रदेश आई है
झूठ फैलानें वाली कांग्रेस को जनता इस चुनाव में जवाब देगी

Khabar Nation 
झाबुआ/धार

भाजपा में हमारे बूथ कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा हर एक बूथ पर जन - जन के मन में लोकप्रिय राजनीतिक दल है। बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी होकर जीत का नया इतिहास रचेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह उत्साह बता रहा है कि इस विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के साथ प्रचण्ड विजय हासिल करेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को झाबुआ में विधानसभा की कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान जोबट, झाबुआ, सरदारपुर, धार और इंदौर-3 में कार्यकर्ताओं की बैठक और सम्मेलन में शामिल होकर उन्हें बूथ जीतने का संकल्प दिलाया।
मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत हर क्षेत्र में सशक्त, समृद्ध और सशक्त हो रहा
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत का गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे हैं। आज हमारा देश हर क्षेत्र में सशक्त, समृद्ध और सशक्त हो रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आशीर्वाद, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में हमारे कार्यकर्ताओं ने हर बूथ को सशक्त और डिजिटल बनाया है। हमारे कार्यकर्ता संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अपने सभी कार्यकर्ताओं पर गर्व है कि मध्य प्रदेश में हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने समर्पणभाव से बूथों को डिजिटल और सशक्त बनाने का काम किया है। बूथ सशक्तिकरण के संकल्प की तरह बूथ विजय के संकल्प को भी हमारे कार्यकर्ता साकार करेंगे।
प्रियंका वाड्रा ने किया आदिवासी संस्कृति का अपमान
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रियंका वाड्रा आज आपने आदिवासी भाइयों बहनों और आदिवासी संस्कृति का अपमान किया है। पारंपरिक कपड़े ट्रेडिशनल ड्रेस आदिवासी भाइयों-बहनों का जो सम्मान है वहां पर उनके कार्यकर्ता पहनाने के लिए लेकर गए तो प्रियंका वाड्रा ने मना कर दिया। यह आदिवासी संस्कृति का अपमान हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रियंका वाड्रा को आदिवासी भाइयों बहनों से आदिवासियों के संस्कृति से प्रेम नही है, इनको खरगोन के अंदर दंगे होते हैं उन आतताईयों से प्रेम है। इन्हें हमास के आतंकवादियों से प्रेम है। उन्होंने कहा कि खरगोन मे काग्रेस के प्रत्याशी कहते है कि खरगोन के दंगों का हम हिसाब किताब करेंगें। किससे हिसाब किताब करोगे, भ्रम में मत रहना यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार और कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि काग्रेस को भगवान राम के मंदिर के पोस्टर से भी दिक्कत है। राम मंदिर के पोस्टर लगते है तो कांग्रेस के मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह और करप्शन नाथ, प्रियंका वाड्रा और सोनिया गांधी के इशारे पर चुनाव आयोग जाते हैं और कहते हैं राम मंदिर के होर्डिंग उतरवाओ। मैं आपसे पूछना चाहता हूं क्या राम मंदिर के होर्डिंग अपने मध्य प्रदेश के अंदर किसी को उतारने की औकात है क्या ? उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का मंदिर हमारी श्रद्धा व आस्था का केंद्र है।
इंडी गठबंधन के नेता भी अब कांग्रेस के झूठ को उजागर कर रहे
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज एक बार फिर प्रियंका वाड्रा प्रदेश की जनता से झूठे वादे करने मध्य प्रदेश आई हैं। प्रियंका वाड्रा जवाब दें कि मिस्टर बंटाधार के समय मध्य प्रदेश क्यों बीमारू राज्य क्यों बना रहा ? वहीं, 15 माह की करप्शननाथ सरकार में कांग्रेस ने प्रदेश की विकास यात्रा को क्यों रोककर रखा ? आखिर क्यों भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कांग्रेस सरकार ने बंद किया था? उन्होंने कहा कि जनता के साथ झूठ, छल और कपट की राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले कांग्रेस नेता मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में फिरसे झूठ की दुकान खोलकर बैठे हैं। झूठ की राजनीति करने वाली कांग्रेस पर उसके साथी दलों को ही भरोसा नहीं रहा है। पूरी तरह से बिखर चुके इंडी गठबंधन के दल के नेता भी अब कांग्रेस के झूठ को उजागर कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता भी कांग्रेस को इस विधानसभा चुनाव में हराकर उसके झूठ का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमें चुनाव जीतना है और हर बूथ पर भाजपा को विजयी बनाना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने आदिवासी बहन झुमलीबाई के घर किया भोजन
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा प्रचार के दौरान कुक्षी में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद आदिवासी बहन झुमलीबाई के घर पहुंचे और आदिवासी बहन के साथ भोजन किया। झुमलीबाई ने वह कहा कि प्रधानमंत्री आवास की हितग्राही है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल और पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रमेश धारीवाल मौजूद थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment