सरकार बना रही भाजपा कार्यकर्ता को निशाना,


प्रदेश सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा: राकेश सिंह
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार प्रदेश के किसानों, युवाओं और हर वर्ग पर अत्याचार करने का काम रही है। कांग्रेस के निशाने पर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। माफीया उन्मूलन के नाम पर चुन-चुनकर केवल भाजपा के कार्यकर्ताआंे को निशाना बनाया जा रहा है। वैध कागज होने पर भी कार्यकर्ताओं के घर और मकान तोड़े जा रहे हैं और उनसे कहा जा रहा है कि यदि आप कांग्रेस की सदस्यता लेंगे तो आपको कुछ नहीं होगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रशासन के इसी रवैये का विरोध करने पर उनके तथा कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया है, जोकि निंदनीय है। भाजपा इसके विरोध में मोर्चा खोलेगी।
भाजपा कार्यकर्ता सरकार के भय और दबाव में नहीं आने वाले
उन्होंने कहा कि इंदौर में जब पार्टी कार्यकर्ताओं के मकान तोड़े जा रहे थे, तब श्री कैलाश विजयवर्गीय पार्टी नेताओं के साथ कमिश्नर और अन्य अधिकारियों से बात करना चाहते थे, जिसके लिए पहले से पत्र दिया गया। लेकिन कोई भी अधिकारी मिलने नहीं आया। क्योंकि उन्हें पता था कि वह जो कार्यवाही कर रहे हैं, उसके लिए उनके पास कोई भी जवाब नहीं है। अधिकारियों के इस रवैये के बाद श्री विजयवर्गीय और हमारे पार्टी नेता धरने पर बैठे, लेकिन प्रशासन ने उनके खिलाफ राजनीतिक दबाव ने अपराधिक मुकदमा दर्ज किया है, यह घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के भय और दबाव में नहीं आने वाले। वह मुखरता के साथ जनता की आवाज उठांएगे। भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment