अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस आज

बंदियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का अधिकार - मानव अधिकार’’ विषय पर
कार्यक्रम 10 दिसम्बर को प्रशासन अकादमी, भोपाल में

 Khabar Nation 

मानवाधिकारों की विश्वव्यापी घोषणा 10 दिसम्बर, 1948 में संयुक्त संघ द्वारा किये जाने से  प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को पूरे विश्व के संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है। मप्र मानव अधिकार आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर हर साल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसी अनुक्रम में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा 10 दिसम्बर 2023 को सुबह 10ः30 बजे से आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र प्रातः 10ः30 बजे से स्वर्ण जंयती सभागार में किया जा रहा है। कार्यक्रम का केन्द्रीय विषय ‘‘बंदियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का अधिकार - मानव अधिकार’’ रखा गया है। कार्यक्रम माननीय न्यायाधिपति श्री जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजय पाॅल, अध्यक्ष (संचालन-परिषद) मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी, उच्च न्यायालय, जबलपुर के विशिष्ट आतिथ्य में होगा। विशेष अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति श्री संजीव एस. कालगांवकर, उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, ग्वालियर खण्डपीठ एवं डाॅ राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव (गृह विभाग) मध्यप्रदेश शासन, भोपाल रहेंगे।
 कार्यक्रम की विषय-विशेषज्ञ डाॅ वर्तिका नन्दा, विभागाध्यक्ष (पत्रकारिता विभाग), लेडी श्रीराम काॅलेज, नई दिल्ली, फाउण्डर ‘‘तिनका-तिनका फाउण्डेशन’’ होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष (कार्यवाहक) श्री मनोहर ममतानी करेंगे। तथा माननीय सदस्य श्री राजीव कुमार टंडन भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथिगण, न्यायमूर्तिगण, न्यायाधीशगण, व राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारीगण, पुलिस विभाग, जेल विभाग एवं शासकीय व गैर शासकीय संगठनों/संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित विधि विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण भी प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहेंगें।
उद्घाटन सत्र के पश्चात दो तकनीकी सत्र (प्रथम सत्र एवं द्वितीय सत्र) का भी आयोजन अकादमी के काॅन्फ्रेन्स हाॅल (जी-29) में किया गया है। जिसमें सभापति माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय एस. कालगांवकर, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं माननीय श्री सरबजीत सिंह (भापुसे) पूर्व सदस्य, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल उपस्थित रहंेगंे।
प्रथम सत्र का भाग-प् दोपहर 12ः30 से 01ः15 बजे तक रहेगा, सत्र में मध्यप्रदेश न्यायपालिका द्वारा प्रस्तुति एवं चर्चा होगी, जिसमें संबंधित अतिथिगण/पदाधिकारीगण श्री कृष्णमूर्ति मिश्रा (संचालक, मध्यप्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी) जबलपुर, श्री आर.सी.एस बिसेन (सदस्य सचिव, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर, मध्यप्रदेश) एवं श्री विजय चंद्रा (रजिस्ट्रार, राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी) भोपाल उपस्थित रहंेगंे।
प्रथम सत्र के भाग-प्प् दोपहर 01ः15 से 02ः00 बजे तक रहेगा, सत्र में जेल विभाग से संबंधित प्रस्तुति एवं संबंधित विषयों पर विचार विमर्श होगा। सत्र में संबंधित अतिथिगण/पदाधिकारीगण श्री राजेश चावला (भापुसे) महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं तथा डाॅ वर्तिका नन्दा (विभागाध्यक्ष, पत्रकारिता विभाग) लेडी श्रीराम काॅलेज, नई दिल्ली, फाॅउन्डर ’’तिनका-तिनका फाॅउन्डेशन’’ उपस्थित रहेगीं।
द्वितीय सत्र का भाग-प् दोपहर 02ः45 से 03ः30 बजे तक रहेगा। जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रस्तुति एवं चर्चा होगी, सत्र में संबंधित अतिथिगण/पदाधिकारीगण श्रीमती अजीजा सरशार जफर   (आय.ए.एस.) अपर संचालक, स्वास्थ सेवाएं, मध्यप्रदेश, डाॅ वन्दना खरे, संचालक, स्वास्थ्य सेवाएॅ, मध्यप्रदेश, श्री गोपाल चन्द्र डाड(आय.ए.एस.) आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश एवं श्री आशीष गोहिया अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल उपस्थित रहंेगें।
द्वितीय सत्र का भाग-प्प् 03ः30 बजे से 04ः00 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें पुलिस विभाग द्वारा प्रस्तुति एवं चर्चा होगी जिसमें  अतिथिगण/पदाधिकारीगण श्री अशोक अवस्थी (भापुसे) विशेष पुलिस महानिदेशक, श्री इरशाद वली (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम व श्री विनीत कपूर (भापुसे)े, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सामुदायिक पुलिस तथा श्री रामजी श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त, भोपाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट जनसम्पर्क संचालनालय, भोपाल के माध्यम से किया जायेगा। 

Share:

Next

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस आज


Related Articles


Leave a Comment