श्रमिकों के सत्कार और सेवा में भी मध्यप्रदेश सबसे आगे : मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल : गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कोरोना संक्रमण काल और लॉकडाउन में भी मध्यप्रदेश ने सत्कार और सेवा की मिसाल कायम की है। उन्होंने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के प्रदेश से गुजरने के दौरान सरकार के साथ ही स्वयं सेवी संगठनों ने दिल खोलकर श्रमिकों की सेवा और सत्कार किया है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश के राजमार्गों से गुजरने वाले श्रमिकों के खाने-पीने और अन्य तमाम व्यवस्थाओं का जिम्मा सरकार के साथ स्वयं सेवी संगठनों ने भी सम्हाल रखा है। प्रदेश की सीमा में आकर अन्य प्रदेशों में जाने वाले सभी श्रमिकों के आवागमन और खान-पान की व्यवस्था सरकार कर रही है। विभिन्न प्रदेशों के लगभग साढ़े 4 लाख श्रमिकों को उनके प्रदेशों की सीमा तक सरकार ने बसों से पहुँचाया है। यह क्रम अब भी जारी है।  

Share:


Related Articles


Leave a Comment