कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिये मास्क की कालाबाजारी को रोकने हेतु जिला स्वास्थ्य अधिकारी से मिला युवा मोर्चा

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री ऋषिसिंह खनूजा एवं प्रदेश सह संयोजक विनोद खण्डेलवाल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिये मास्क की कालाबाजारी के रोकथान के लिये आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिला स्वास्थ्य अधिकारी महेदय से मिलकर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में मांग की कि इंदौर शहर में कोरोना वायरस को लेकर आम जनता में भय व्याप्त है, जिसको लेकर उसके बचाव की सामग्री में मास्क, सेनेटाईजर आदि मिलने वाली सामग्री का कालाबाजारी जोरो पर है एवं आम नागरिक को सुरक्षाथ उक्त सामग्री आसानी उपलब्ध नहीं हो रहा है।

आम जनता को मिलने वाले मास्क जो कि बाजार में मात्र 3 या 4 रूपये में आसानी से उपलब्ध हो जाते थे, उसका मूल्य आज 50 से 60 रूपये हो गया है और डॉक्टरों द्वारा एफ.एफ-11 एवं आदि नम्बरों वाला मास्क सैकड़ों रूपयों में बेचकर स्वयं का लाभ पहुंचाया जा रहा है जो कि न्यायोचित नहीं है।

इंदौर शहर के मास्क बेचने वाले दुकानों के स्टॉक चेक किये जाये जिससे आपको मालूम चलेगा कि एक दम से मास्क का स्टॉक की खपत कितनी हुई, जिससे की कालाबाजारी उजागर होने में आसानी होगी। इंदौर शहर के समस्त सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उक्त सामग्री आसानी से व उचित मूल्य पर आम जनता को उपलब्ध कराई जाये, यदि समय-समय पर प्रशासन नहीं जागा तो हमें विवश होकर जनता को हित में युवा मोर्चा स्वयं छापामारी कार्यवाही कर आपको अवगत करायेगा।ज्ञापन में प्रमुख रूप से ऋषिसिंह खनूजा, विनोद खण्डेलवाल, प्रभात आंवले, अरूण शर्मा, लखन देपाले, सुमित पिपले, रविदंर अजमानी सहित युवा मोर्चे के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment