कोरोना महामारी रोकथाम संदर्भ में भाजपा प्रदेश संगठन  द्वारा  नियुक्त 

संभाग प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने नगर अध्यक्ष से ली शहर में कोरोना की विस्तृत जानकारी
प्रदेश अध्यक्ष  व्ही.डी शर्मा  ने भी चर्चा कर जानकारी प्राप्त की
जूनी इंदौर  थाना प्रभारी  चंद्रवंशी  को दी श्रद्धांजलि
भाजपा और प्रशासन के प्रयास से बारिश एवं अन्य प्राकृतिक आपदा से व्यापारियों का बड़ा नुकसान होने से बचा, व्यापारियों ने माना भाजपा और प्रशासन का आभार

      इन्दौर। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने बताया कि आज केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व्ही. डी शर्मा ने शहर में फैली कोरोना महामारी के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए जानकारी प्राप्त की।
आपने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम एवं निगरानी के संदर्भ में भाजपा ने पूरे प्रदेश में संभागवार प्रभारी बनाए हैं। इंदौर संभाग का प्रभारी प्रहलाद पटेल को नियुक्त किया है। पटेल लगातार चर्चा कर सारी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। इस महामारी से निपटने के लिए उचित इलाज और अन्य सुविधाओं की पूर्ति भी संभाग में तुरंत करवा रहे हैं।
आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व्ही डी शर्मा ने भी चिंता व्यक्त करते हुए शहर की संपूर्ण व्यवस्थाओं पर चर्चा की एवं विश्वास दिलाया कि इस महामारी से लड़ाई में इंदौर में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
आज शहर में एक दुखद घटना घटी है, जूनी इंदौर थाना प्रभारी दिवंगत देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए कोरोना से पॉजिटिव होकर इस बीमारी से लड़ते लड़ते आज ब्रह्मलीन हो गए। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जो कि बहुत ही दुखद भी है। भारतीय जनता पार्टी दिवंगत चंद्रवंशी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करती है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही नगर अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि चंद्रवंशी के परिवार के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे। प्रदेश सरकार के द्वारा चंद्रवंशी के परिवार को 50लाख रुपए की आर्थिक सहायता और उनकी पत्नी को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है, जो कि इस दुख की घड़ी में परिवार के लिये सहयोगी होगी।
आज मंडी व्यापारियों ने नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा से चर्चा कर असमय हो रही बारिश से मंडी में पड़े अनाज के सड़ने व खराब होने की बात कही और कहा कि इस अनाज को डंकी व गीला होने से बचाने के लिए प्रशासन सहयोग प्रदान करें। तब नेमा ने कलेक्टर से इस संदर्भ में बात की कलेक्टर ने उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्परता के साथ इस हेतु तीन व्यापारियों की समिति बनाई। जिसमें अनाज तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंत्री वरुण मंगल और व्यापारी प्रतिनिधि के रूप में भाजपा नगर कार्यालय मंत्री मुकेश मंगल को जवाबदारी दी और कहा कि वे इस बात का ध्यान रखें कि मंडी में एक साथ भीड़ एकत्रित ना हो।   प्रशासन ने कोरोना के संक्रमण से बचते हुए पांच-पांच व्यापारियों को अपना अनाज गोडाउन में सुरक्षित रखने की मंजूरी दी। जब पांच व्यापारी अपना भंडारण सुरक्षित कर ले, पश्चात ही अगले पांच व्यापारी अपना अनाज सुरक्षित रखने का कार्य करें। यह क्रम लगातार चलता रहेगा। जिसके कारण मंडी में एक साथ भीड़ इकट्ठी नहीं होगी और व्यापारियों का अनाज भी सुरक्षित हो जायेगा। इस व्यवस्था पर व्यापारियों ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष और प्रशासन का धन्यवाद आभार माना।

Share:


Related Articles


Leave a Comment