दिग्विजय सिंह की हरकतों से लगता है उनकी रगों में अंग्रेजों का खून दौड़ रहा है : विष्णुदत्त शर्मा

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मोदीजी की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता से कांग्रेस भयभीत

खबर नेशन / Khabar Nation  

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कमलनाथ द्वारा दिग्विजय सिंह को भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव पर केस करने की सलाह दिए जाने पर कहा कि दिग्विजय सिंह के नेता राहुल गांधी जब ब्रिटेन में जाकर रोना रोते हुए कहते है कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता और जर्मनी राहुल गांधी का समर्थन करती है। तो दिग्विजय सिंह थैंक्यू जर्मनी बोलते है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर सेना के शौर्य पर प्रश्नचिन्ह खड़े करना हो या बाटला हाउस के आतंकियों का समर्थन करना हो। देश विरोधी ताकतों को गले लगाने वाले दिग्विजय सिंह की ऐसी करतूतें इस बात को पुख्ता करती हैं कि उनकी रगों में अंग्रेजों का खून दौड़ रहा है। दिग्विजय सिंह अपनी इन देश विरोधी करतूतों का देश की जनता को जवाब दें। क्या यही उनकी देशभक्ति है ?

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर भारत को बदनाम करने से पहले अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में सोचना चाहिए। जब इंदिरा गांधी विदेश दौरे पर थी तब उन्होंने कहा था कि मैं भले ही विपक्ष में हूं लेकिन भारत मेरा देश है जिसके लिए मैं ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकती जिसके देश के मान को ठेस पहुंचे। श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी भारत के नेतृत्व को बदनाम करने के लिए विदेशों में जाकर गुहार लगा रहे है। क्योंकि आज दुनिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को सलाम कर रही है। मोदीजी के नेतृत्व में बढते भारत से कांग्रेस को भय है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जबसे कमलनाथ जी की सरकार गिरी तबसे वे मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे है। लेकिन प्रदेश की जनता ने उपचुनाव में उन्हें आईना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यक्तियों या परिवारों के नाम पर चलने वाला दल नहीं है, यह विचार आधारित दल है। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने जो विचार दिया आज उसे अंगीकार करते हुए कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ तक काम कर रहे है। कमलनाथ जी स्वयं अपना घर संभाल नहीं पा रहे है और उन्हें भाजपा की चिंता करने की जरूरत नहीं है। विधायकों की कोई कीमत नहीं वे आएं जाएं, कमलनाथ के इस बयान पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ जी भूल गए है कि यह भारत का लोकतंत्र है। लोकतंत्र में यदि कोई ताकत है तो वह चुना हुआ सरपंच हो या पंच, सांसद, विधायक। लोकतंत्र में जनता जिसको चुनकर भेजती है उसी की कीमत होती है। कमलनाथ पैसे के घमंड में चूर हो गए है वे मदमस्त है।

बंगाल और बिहार में हुई घटनाओं पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल ने हमेशा यह प्रयास किया है कि किस प्रकार समाज में अस्थिरता आएं। इसका एक उदाहरण बंगाल में देखने को मिल रहा है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दल के लोग वहां गुंडिज्म करने का लगातार प्रयास कर रहे है। वहां घटना स्थल पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष को जाने से रोक दिया जाता है। वहीं टीएमसी के मंत्री, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच जाते है। उन्होंने कहा कि ऐसे देश विरोधी लोगों को और अस्थिरता लाने वाली ताकतों को बल देने का काम दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस नेता करते है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि कांग्रेस की भूमिका और चरित्र क्या रहा है। लेकिन देश में इस प्रकार की शक्तियां अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली।

 

लिखें और कमाएं

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment