वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेमचन्द्र गुड्डू और उनके पुत्र अजीत भाजपा में शामिल

खबर नेशन / Khabar Nation

                भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उज्जैन से सांसद रहे श्री प्रेमचन्द्र गुड्डू और उनके पुत्र युवक कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजीत बोरासी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने श्री गुड्डू और बोरासी का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया।

                श्री प्रेमचन्द्र गुड्डू ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर, श्री थावरचन्द गेहलोत एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। श्री तोमर, श्री गेहलोत और श्री विजयवर्गीय ने श्री गुड्डू के भाजपा परिवार में शामिल होने पर उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

                श्री गुड्डू ने कहा कि कांग्रेस राजा महाराजा और उद्योगपति की पार्टी बनकर रह गयी है। कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं की कोई पूछ परख नहीं रही। भारतीय जनता पार्टी ने एसटी, एससी वर्ग को मान सम्मान दिया है।

                इसी प्रकार इंदौर में श्री प्रेमचन्द गुड्डू के पुत्र और युवक कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री अजीत बोरासी ने भी भाजपा के संभागीय कार्यालय में पार्टी जिला अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती,  महामंत्री श्री मुकेश राजावत की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Share:


Related Articles


Leave a Comment