प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने प्रदेश कार्यालय में किया योग
प्रदेश के हर बूथ पर सम्पन्न हुए योग कार्यक्रम
खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर में गेरिसन ग्राउंड आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होकर योग किया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता व आमजन से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया। वहीं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ नेता श्री तपन भौमिक, पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, श्री सुनील पांडे, श्री सत्यनभूषण सिंह, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री विकास बोंदिया, श्री सत्यनभूषण सिंह, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री संतोष शर्मा, श्री रामदयाल प्रजापति, श्री साबर आलम सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संस्थाओं एवं सार्वजनिक उद्यानों में आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर योग किया।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने योग दिवस की शुभाकामनाएं देते हुए सभी से नियमित योग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यूं तो अनादिकाल से ही योग भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग रहा है। किसी भी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक साधना की सिद्धि से पूर्व योगाभ्यास द्वारा शरीर को साधने का कार्य योग द्वारा किया जाता है। महर्षि पतंजलि सहित अनेक योगशास्त्रियों ने योग के सरलीकरण का समहनीय कार्य किया, ताकि आम जनमानस के लिए योग सुलभ हो सके। वर्तमान कालखण्ड में भारत के गौरव की यश-पताका को निरन्तर विश्व में लहराने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस भारतीय ज्ञान-मनीषा को समूची दुनिया में लोकप्रिय एवं नवीन पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज पूरा विश्व योग के साथ ही भारत के वैभव और निरन्तर प्रगति की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहा है। मोदी जी के प्रयासों से ही आज विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अमेरिका की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री जी की अमेरिकी यात्रा के दौरान विश्व की दो महत्वपूर्ण शक्तियों का मिलन, दोनों देशों के अतिरिक्त अनेक समस्याओं से ग्रस्त विश्व के लिए भी उम्मीद की किरण जैसा है। इस योग दिवस के सुअवसर पर यह कामना करते हैं कि विभिन्न आपदाओं से घिरे हुए विश्व की विभिन्न समस्याओं का समाधान इस योग दिवस के दुर्लभ संयोग में प्राप्त हो और योग के माध्यम से हम सभी आरोग्य एवं सम्पन्नता को प्राप्त करें।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999