वरिष्ठ नेतागण 7 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ के कार्यक्रम स्थल का करेंगे भूमिपूजन

खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी 25 सितंबर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में विशाल कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित करेगी। महाकुंभ को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी संबोधित करेंगे। 7 सितंबर को प्रातः 10.30 बजे कार्यकर्ता महाकुंभ के कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी सहित वरिष्ठ नेतागण करेंगे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
सबसे बड़ा सर्वे :
मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?
जवाब देगी जनता
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।
जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?
कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री?
जनता फैसला करेगी।
हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
धन्यवाद
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999