इंदौर में 11 व 12 अक्टूबर को हो रहे समाजवादी समागम के लिए देशभर में उत्साह
12 राज्यों से 200 से ज्यादा नेताओं ने आने की स्वीकृति दी, विभिन्न मुद्दों पर होगा गहन मंथन
खबर नेशन / khabar nation
इंदौर । इंदौर में 11 एवं 12 अक्टूबर को आयोजित हो रहे समाजवादी समागम की तैयारियां अंतिम चरणों में है सपना संगीता रोड पर अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाले इस समागम में देशभर से 200 से ज्यादा समाजवादी नेता और प्रतिनिधि शामिल होंगे देश के 12 राज्यों से और मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों से आने वाले समाजवादी साथी दो दिनों तक इंदौर में भविष्य की समाजवादी राजनीति और वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नया विकल्प केसा हो इस पर मंथन करेंगे और निर्णय लेंगे उक्त जानकारी देते हुए सोशलिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष और आयोजन समिति के महासचिव रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि मालवा अंचल के विभिन्न जिलों के साथियों की आयोजन समिति के संयोजक रामबाबू अग्रवाल है उनके नेतृत्व में तैयारियां अंतिम चरण में है सपना संगीता रोड पर अग्रसेन भवन में यह समागम होगा आपने बताया कि किसको
युसूफ मेहेरअली सेंटर, तारा में 11 अगस्त 2014 को समाजवादी समागम की प्रक्रिया की शुरुवात की गयी थी जिसका उद्देश समाजवादी विचार का प्रचार - प्रसार, समाजवादी संगठनों के आपसी विमर्श, देश भर के समाजवादियों के मिलने जुलने के अवसर बढ़ाना, युवाओं को समाजवादी विचारों से प्रशिक्षित करना तथा समाजवादी साहित्य का प्रकाशन - प्रचार प्रसार करना था |
समाजवादी समागम की प्रक्रिया शुरू करनेवाले साथियों की समझ थी कि सांप्रदायिक - फांसीवादी शक्तियों, कॉर्पोरेट लूट, राज्य के दमन को रोकने तथा संवैधानिक मूल्यों को बचाने के लिए समाजवादियों, गांधीवादियों, वामपंथियों एवं जन आंदोलनों के साथियों के एकजुट होकर कार्य करने की जरुरत है |
उक्त उद्देश्यों की ओर बढ़ते हुए समाजवादी साथियों दवारा मेरठ, पटना, लखनऊ, मुंबई, पुणे, ग्वालियर एवं दिल्ली सहित अनेक स्थानों पर समाजवादी समागम आयोजित किये गए | इसी कड़ी में 11 अक्टूबर लोकनायक जयप्रकाश की जयंती और 12 अक्टूबर डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर इंदौर में समाजवादी समागम का आयोजन किया जा रहा है श्री मंत्री ने बताया कि समागम में 5 सत्र होंगे जिनमें 11 अक्टूबर 2019 ( लोकनायक जयप्रकाश नारायण 117 वीं जयंती ) को पंजीयन - सुबह 10 बजे से 11 बजे तकउद्घाटन सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक - वर्तमान चुनौतियाँ और समाजवादी विकल्प की अध्यक्षता कल्याण जैन : करेंगे इस सत्र के मुख्य वक्ता : प्रो.आनंदकुमार वक्तागण : रमाशंकर सिंह ,विनय भारद्वाज ,करेंगेमैनिफेअध्य्क्षता हिम्मतसेठ कररेगे । मुख्य वक्ता : श्याम गंभीर, सुभाष भटनागर, रविन्द्र दुबे ,मंजू मोहन , राजेंद्र रजक, सुंदरलाल सुमन, राम भुवन, अप्पा साहेब,राकेश कुमार, संजय कनौजिया, नीरज कुमार (जो साथी मैनिफेस्टो को बनाने की प्रक्रिया में रहे हैं वे विभिन्न विषयो पर बोलेंगे )
तीसरे सत्र में - लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की विचार यात्रा मुख्य वक्ता : प्रो.आनंदकुमार विचार रेगे। अध्य्क्षता: रामबाबू अग्रवाल करेंगे।
आपने बताया कि दूसरे दिन 12 अक्टूबर 2019 ( डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की 52 वीं पुण्यतिथि) पर सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक - डॉ. राममनोहर लोहिया: जीवन ,संघर्ष और दर्शन पर मुख्य वक्ता : प्रो राजकुमार जैन संबोधित करेंगे। अध्य्क्षता: प्रो. अरुण त्रिपाठी करेगा। इसके बाद इंदौर के वरिष्ठ समाजवादी नेता रामबाबू अग्रवाल के जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन होगा।
बाद मे - समाजवादी संगठन एवम आंदोलन की नई जरूरतें विषय पर
मुख्य वक्ता:डॉ सुनीलम एवं विभिन्न प्रदेशों से आये साथी विचार रखेंगे )
दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक - मध्य प्रदेश में समाजवादी आंदोलन: अतीत, वर्तमान और भविष्य विषय पर चर्चा होगी अध्यक्षता : रामस्वरूप मंत्री करेंगे। इस सत्र में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आये साथी वक्ता होंगे ।
समापन सत्र - शाम 4.30 बजे से शाम 6 बजे तकहोगा जिसमें - समाजवादियों के संकल्प एवं भविष्य के कार्यक्रमों की घोषणा होगी।
अध्यक्षता : बी आर पाटिल करेंगे। मुख्य वक्ता : मेधा पाटकर होगी।
श्री मंत्री ने बताया कि इंदौर समाजवादी समागम के लिए अब तक प्रोफेसर राजकुमार जैन, प्रोफेसर आनंद कुमार, मेधा पाटकर, रामशंकर सिंह, अरुण श्रीवास्तव, बी.आर. पाटील, मंजू मोहन, हिम्मत सेठ, श्याम गंभीर, सुभाष भटनागर, राजेंद्र रजक, सुंदरलाल सुमन, राम भुवन, अप्पा साहेब,रविन्द्र दुबे ,राकेश कुमार, संजय कनौजिया, नीरज कुमार सहित 75 साथियों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है | मध्यप्रदेश के लगभग 25 जिलों के साथियों की स्वीकृति आ चुकी है ।