संभाग के भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक 3 नवम्बर को
खबरनेशन/ Khabarnation
इंदौर 02 नवम्बर,2018/भाजपा संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की संभागीय बैठक कल 3 नवम्बर दोपहर 12.30 बजे होटल दिव्य पैलेस, मालवा मील चौराहा, इंदौर पर आयेजित की गई है।
बैठक में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल अग्रवाल, श्री सयैद जफर इस्लाम, संभागीय संगठन मंत्री श्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा एवं जिला अध्यक्ष श्री अशोक सोमानी विशेष रूप से उपस्थित रहकर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।
बैठक में इंदौर संभाग के जिला मीडिया प्रभारी, सहायक, प्रदेश प्रवक्ता व पैनेलिस्ट, सोशल मीडिया के जिला संयोजक, जिला व विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली के मीडिया प्रभारी, मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अपेक्षित है।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!