संदीप पौराणिक माजा कोयने अवार्ड से सम्मानित
खबरनेशन / Khabarnation
भोपाल 03 नवंबर 2018। राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार और इंडो एशियन न्यूज सर्विस (आईएएनएस) के मध्य के प्रमुख संवाददाता संदीप पौराणिक को शुक्रवार को मदुरै के माजा ग्राम में सेंटर फॉर एक्सपीरियंसिंग सोशल कल्चरल इंटरेशन (सीईएससीआई) द्वारा ‘माजा कोयने अवार्ड-2018‘ से सम्मानित किया गया। सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता के लिए पैाराणिक के साथ वरिष्ठ पत्रकार भारत डोगरा को सम्मानित किया गया।
सीईएससीआई कुल तीन श्रेणियों में यह पुरस्कार देता है, जिनमें सोशल जर्नलिस्ट अवार्ड, सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड और इंटरनेशनल पीस एक्टिविस्ट अवार्ड। माजा ग्राम में शुक्रवार की देर शाम को आयोजित समारोह में सोशल जर्नलिस्ट अवार्ड से भारत डोगरा व संदीप पौराणिक, सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड से चाको, हेलन विलय और इंटरनेशनल पीस एक्टिविस्ट अवार्ड से सर्बिया और पॉल को सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एस सी बेहार, गांधीवादी के एम नटराजन, रेवा जोशी, यतिश मेहता, पी वी राजगोपाल ने सम्मान पाने वालों को प्रशस्ति पत्र, शॉल और 11 हजार की नगद राशि देकर सम्मानित किया।
सीईएससीआई द्वारा हर साल सामाजिक सरोकार की पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों और सामाजिक संगठनों को यह सम्मान दिया जाता है। यह सम्मान स्वतंत्र फोटोग्राफर माजा कोयने के नाम पर दिया जाता है, माजा कोयने छायाकार के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थी। उनका 1999 में निधन हुआ। उसके बाद यह पुरस्कार दिए जाने का सिलसिला शुरू हुआ।