प्रधानमंत्री मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल में जनता ने विकास का अनुभव किया - डॉ. कठेरिया
प्रदेश सह प्रभारी डॉ. कठेरिया ने बैरसिया में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन और भोपाल में लाभार्थी सम्मेलन को किया संबोधित
खबर नेशन/ Khabar Nation
बैरसिया/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने बैरसिया में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनायें समाज के हर वर्ग के लिए बनी है। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना से देश के 9.6 करोड़ परिवारों को लाभ मिला है, 11.50 करोड़ घरों में शौचालयों का निर्माण हुआ है। देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन अकाउंट खोले है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव, गरीब, मजदूर और किसान कल्याण की योजनाएं बनाकर उनको जमीन पर उतारा है। उन्होंने कहा कि जब श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनें तब देश के 24 हजार गांव ऐसे थे जहाँ आजादी के बाद से बिजली नही पहुंची थी, आज सभी 24 हजार गाँव बिजली से रोशन हुए है। प्रधानमंत्री मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल में जनता ने विकास का अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के अंग है। हमें पूरी ताकत से केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाना है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में जुटना है। इस दौरान डॉ. कठेरिया के साथ कलस्टर प्रभारी श्री सुरेश आर्य कार्यक्रमों में मौजूद थे।
प्रदेश सह प्रभारी डॉ. कठेरिया ने भोपाल के गोविन्दपुरा में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी केन्द्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार के 9 वर्षो के कार्यकाल में देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन एकाउंट खोले गए। उज्जवला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गये। लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई। 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक आवास निर्मित हुए हैं। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में भारत गरीबों एवं वंचितों की सेवा करने वाला, नारी शक्ति को संबल देने वाला, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला, किसानों का कल्याण करने वाला, सबके लिए सहज उत्तम सेवाओं वाला तथा निरंतर विकास करने वाला देश बना है। उन्होंने कहा कि आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। बैरसिया में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में विधायक श्री विष्णु खत्री, जिला अध्यक्ष श्री केदार सिंह मंडलोई ने भी संबोधित किया। गोविन्दपुरा में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, जिला प्रभारी श्री महेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, कार्यक्रम प्रभारी श्री सतीश विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र शुक्ला, जिला मंत्री श्री अश्विनी राय, श्री भीकम सिंह बघेल, विधानसभा प्रभारी श्री गणेशराम नागर सहित जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश सह प्रभारी सीहोर, भोपाल के विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को प्रातः सीहोर गणेश मंदिर में पूजन अर्चन किया। उन्होंने सीहोर के क्रिसेन्ट होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। बैरसिया में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करने के पश्चात पीपुल्स मॉल गोविन्दपुरा में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित किया। डॉ. कठेरिया ने संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत वरिष्ठजनों से भेंट कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999