प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री की उपस्थिति में मुलताई नगरपालिका पार्षद भाजपा में शामिल

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी के समक्ष मुलताई नगरपालिका के पार्षद श्री रीतेश विश्वकर्मा, श्री पंजाब राव चिकाने और श्री रोहित चिकाने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने पार्षदों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री भगवानदास सबनानी, वरिष्ठ नेता श्री हेमंत खण्डेलवाल, जिलाध्यक्ष श्री आदित्य बबला शुक्ला, विधायक श्री योगेश पंडागरे, पार्षद श्रीमती कुसुम पंवार, श्रीमती वर्षा गढ़ेकर, श्रीमती शिल्पा शर्मा, श्री अजय यादव एवं श्री महेन्द्र जैन उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment